बीपीएल सूची में नाम कैसे जोड़े BPL कार्ड कैसे बनवाएं। जैसे की आप सभी जानते है, की पुरे विश्व में भारत को एक कृषि प्रधान देशो में गिना जाता है। यहाँ पर प्रत्येक 10 वर्ष पर जनगणना कि जाती है। जिसमे लोगो की सालाना आय, व्यवसाय और उनकी शिक्षा तथा लोगो कि जनसंख्या इत्यादि के बारे में जानकारी इकठा किया जाता है। और जानकारी के आधार पर BPL & APL लोगो के लिए तैयार किया जाता है। सभी राज्यों की राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखें Online Ration Card List 2021 अपना नाम खोजें को पढ़े।
बीपीएल वह है जिसमे आम जनता गरीबी रेखा के नीचे आती है, उन्हें BPL में रखा जाता है। APL वह है जिसमे गरीबी रेखा से उपर होते है, उन्ही लोगो को APL में शामिल किया जाता है। So दोस्तों मैं अपने इस पोस्ट में आज बताने जा रहा हूँ की BPL में अपना नाम कैसे चेक करे?
BPL कार्ड क्या है? (What is BPL Card?)
- BPL कार्ड क्या है? (What is BPL Card?)
- बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं
- बीपीएल (BPL) कार्ड कैसे बनवाएं 2021-22(How to get BPL card 2021-22)
- बीपीएल सूची ऑनलाइन जारी करने के उद्देश्य
- बीपीएल सूची के लाभ (Benefits of BPL List)
- बीपीएल सूची में नाम कैसे चेक करे
- मोबाइल एप के माध्यम से BPL सूची में नाम कैसे चेक करे
- 1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है
तो दोस्तों जैसे आप लोगों को पहले से ही मालुम होगा की BPL क्या है? और इससे आपको क्या-क्या फायदे होने वाले है। But फिर भी आपको थोड़ी सी जानकारी दे दे की BPL सूची क्या है, यह एक प्रकार का सूची होता है जिसको सरकार द्वारा तैयार किया जाता है। इस सूची में उन लोगो को सम्मलित किया जाता हैं, जो परिवार गरीबी रेखा तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के रूप में आती है, इस list में जिस का नाम जुड़ जाता है।
उस परिवार को बहुत ही योजनाओ का लाभ मिलाता है। सरकार द्वारा बहुत सारी कल्याणकारी योजनावो को चलाया जा रहा है, और आप उस कल्याणकारी योजना का लाभ तभी उठा सकते है जब आपका नाम BPL की सूची में होगा। इसलिए आपको बता दे की अगर आपके भी परिवार का नाम इस सूची मैं है तो आप भी बहुत सारे योजनाओ का लाभ उठा सकते है। जैसे की स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजना इत्यादि।
Also Read: Aadhaar Card Status Check Kaise Kare Best Method 2021
बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं
BPL कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे ? इसके बारे आपको जान लेना जरुरी है क्योकि आप अगर कार्ड बनवाने जाते है तो, और आपको जानकारी नहीं होती है की इसको बनवाने में क्या-क्या लगेगा और आप ऐसे ही कर्यालय पर चले जाते है बिना जानकारी के और आपका काम नहीं हो पता है।
जिसके चलते आपका समय बर्बाद होता है और आप मायुश हो जाते है। परन्तु आपको अगर यह सब पहले से मालूम हो तो आप इस परेशानी का शिकार नहीं होते है और आप कार्ड आसानी से बनवा लेते है तो चलिए जानते है की BPL कार्ड बनवाने में जरुरी दस्तावेज क्या-क्या लगता है?
- आवेदक का तीन पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
- उसके बाद जो जरुरी दस्तावेज है, मुखिया एवं परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना चाहिए।
- उसके बाद बैंक पासबुक की फोटो कॉपी होनी चाहिए।
- इसके बाद BPL का सर्वे क्रमांक चाहिए।
- पता प्रमाण के लिए निवास प्रमाण पत्र या फिर पानी या बिजली बिल होना चाहिए।
- इसके बाद आगा आपके पास जॉब कार्ड या श्रमिक कार्ड भी मान्य किये जाते है। अगर नहीं है तो फिर भी कोई बात नहीं है।
- ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के परिवारों के लिए नगर पंचायत का अनुमोदन या स्वीकृति होनी चाहिए।
उम्मीद करता हु की दोस्तों आप समझ गए होंगे की BPL कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे?
Also Read: प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2021 अपना नाम कैसे देखें New List UPDATE
बीपीएल (BPL) कार्ड कैसे बनवाएं 2021-22(How to get BPL card 2021-22)
बीपीएल (BPL) कार्ड कैसे बनवाएं 2021-22 इसकी सभी जानकारी अपने पोस्ट में निचे बताने जा रहा हूँ। Step by Step तो चलिए आगे बढ़ते है और जानने की कोशिश करते है।
- सबसे पहला जो Step होगा की आपको सबसे पहले किसी ग्राहक सेवा केंद्र से आपको इसकी Form लेनी पड़ेगी।
- उसके बाद जो अगला चरण होगा वो यह है की अब आपको BPL वाला Form भरना पड़ेगा।
- उसमे आपको अपना नाम, अपने परिवार के सदस्यों का नाम, पता(Address), इत्यादि को भरना पड़ेगा। आप यह फॉर्म किसी की भी सहायता से भरवा सकते है।
- इसके बाद आपको फॉर्म भर लेने के बाद उसमे जहाँ-जहाँ हस्ताक्षर करने के लिए बोल रहा है आपको वहा पे अपना हस्ताक्षर करना होगा या फिर अंगूठा का निशान लगाना होगा।
- अब आपको क्या करना है जो-जो जरुरी दस्तावेज आपसे माँगा गया है, उस फॉर्म के साथ आपको उस दस्तावेज का Photo Copy लगाना है।
- BPL फॉर्म भर कर तैयार कर लेने के बाद आप अपने मुखिया या सरपंच या फिर अपने वार्ड से पूछ ले की यह फॉर्म कहा जमा किया जाता है और आप यह फॉर्म वहा पर जाकर जमा कर दे।
- फॉर्म जमा कर लेने के बाद आपका सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसके बाद आप अपना नाम list में चेक कर सकते है।
तो दोस्तों मैंने आपको बताया की बीपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करे वो भी एक दम आसान तरीके से उम्मीद है। कि आपको BPL कार्ड बनाने की विधि समझ में आ गई होगी और आप अपना BPL कार्ड आसानी से बनवा सकते है।
Also Read: प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायत कैसे करे 2021 का सबसे अच्छा तरीका
बीपीएल सूची ऑनलाइन जारी करने के उद्देश्य
BPL सूची Online करने का उद्देश्य सरकार की यही है की पहले क्या होता था ये सब ऑफलाइन काम होता था जिसके चलते सरकारी दफ्तरों में काफी भीड़ हो जाती थी, लोगो में धक्का-मुक्की हो जाती थी But इसके बावजूद कर्मचारी ये सब देख बहुत ही परेशान हो जाते थे और लोगो बहुत ही बुरा-भला कहते थे तथा भीड़-भाड़ के चलते कर्मचारी इसका फायदा भी उठाते थे और लोगो से रिश्वत भी लेते थे।
जिसके चलते गरीब लोगो का समय के साथ-साथ पैसा भी बर्बाद होता था, जिसके चलते सरकार ने लोगो के परेशानी देखते हुए यह निर्णय लिया। यही कारन है कि बीपीएल सूची ऑनलाइन करने का उद्देश्य बना। और लोगो को BPL सूची ऑनलाइन जारी होने से से काफी फायदा हुआ, जैसे की अब अपना वे समय बचा सकते है, कर्मचारियों की रिश्वत से बच सकते है, और अपना बचाया हुआ समय अपने दुसरे कामो में ला सकते है।
Also Read: आयुष्मान भारत योजना 2021 में अपना नाम कैसे देखें मोबाइल से
बीपीएल सूची के लाभ (Benefits of BPL List)
- जिन लोगों का नाम बी पी एल परिवार सूची में आया है, उन्हें सरकार द्वारा कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
- गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों को कई सरकारी कामों में कई तरह की अतिरिक्त छूट भी मिलती है।
- देश के सभी राज्य के ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे आते है, वें ऑफिसियल वेबसाइट के जरिए अपना BPL लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते है।
- बीपीएल कार्डधारियों वाले लोगो को शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओ में कुछ छूट मिलती है।
बीपीएल सूची में नाम कैसे चेक करे
- यदि आप अपना नाम बीपीएल लिस्ट में चेक करना चाहते है तो आपको सबसे पहले Google में जाकर इसकी अधिकारिक Website पर जाना होगा।
- यह वेबसाइट खुलने के बाद , एक और पेज खुलेगा जिसमे वहां आपको कुछ जानकारी देना होगा। जिसमे आपसे आपके राज्य, जिला, थाना या तहसील, ग्राम पंचायत इत्यादि का चयन करना होगा।
- आपको इस फॉर्म में यह सभी जानकारी सही-सही भर कर और लास्ट में Submit बटन पर Click कर देंना है।
- जैसे ही आप इस पर Submit कर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर आपके सामने आपके क्षेत्र की BPL सूची दिखाई देने लगेगा और आप उसमे अपने नाम के साथ-साथ दुसरे का भी नाम देख सकते हैं।
- और आप इससे से बहुत से ऐसे गरीब है जो की इस सबके बारे में नहीं जानते है जिससे BPL का लाभ नहीं उठा पाते है, यह सब उनको बताकर उनकी मदद कर सकते है।
- ऐसे ही आप सभी चीजो को Follow कर BPL सूची में नाम नाम चेक कर सकते है।
- तो दोस्तों आप सभी जान गए होंगे की BPL सूची में नाम कैसे चेक करे? उम्मीद करता हु की आपको सभी बाते समझ में आ गयी होगी और आप कही भी कभी भी अपना BPL में नाम चेक कर सकते है।
Also Read: Voter ID Card Kaise Banaye? वोटर आईडी अप्लाई कैसे करें Best 2021
मोबाइल एप के माध्यम से BPL सूची में नाम कैसे चेक करे
- अगर आप किसी App की सहायता से BPL सूची में नाम चेक करना चाहते है तो, आपको अपने मोबाइल फ़ोन में Google Play Store से एक App Download करना पड़ेगा।
- जिसका नाम ‘बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट’ है आप इसको Download करके Install कर ले।
- और इस App को चालू करते ही आपको एक Check List दिखे देगी जिसे आपको चालू करना होगा।
- ये सब कर लेने के बाद आपको कुछ जानकारी देने होगी, जैसे की अपने राज्य, जिला, थाना, पंचायत, गांव इत्यादि का विवरण देना होगा ताकि आप अपना नाम BPL सूची में चेक कर सके।
- उसके बाद ये सब कर लेने के बाद आपको Sambit पर बटन दबा देना है। उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन में BPL का सूची प्रदर्शित हो जायेगा और आप उसमे अपना नाम देख सकते है की है या फिर नही।
1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है
दोस्तों बात करे की 1 Unit पर कितना राशन मिलता है? तो आपको बता दे की 1 यूनिट पर 3 Kg चावल और 2 Kg गेहूं, तो यह सब मिलकर आपको 1 यूनिट पर आपको 5 Kg आनाज मिलता है, और इसकी दर की बात करे तो आपको सरकार द्वारा आपको 3 रुपया प्रति Kg चावल तथा 2 रुपया प्रति Kg गेहूं प्रदान की जाती है। यह आपको प्रति माह लाभ मिलता है, इससे गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोग अपना जीवन यापन करते हैं।
तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको यह सभी बाते समझ में आ गई होगी जैसे की BPL कार्ड क्या है? (What is BPL Card?), BPL कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे?, बीपीएल (BPL) कार्ड कैसे बनवाएं? BPL सूची Online करने का उद्देश्य क्या है?, बीपीएल सूची के लाभ, BPL सूची में नाम कैसे चेक करे?, मोबाइल एप के माध्यम से BPL सूची में नाम कैसे चेक करे?, 1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है? और वो भी एक दम आसान तरीके से तो दोस्तों समझ में आया हो तो अपने दोस्तों में इसे शेयर जरुर करे, ताकि उनको भी इसका फायदा हो सके।