Mobile को CCTV Camera कैसे बनाये? हम आपको बताएंगे कि पुराने मोबाइल से घर पर सीसीटीवी कैमरा कैसे बनाएं। इस पोस्ट को पूरा पढ़कर आप आसानी से किसी भी पुराने स्मार्टफोन की मदद से कम कीमत में अपने घर पर वाईफाई सीसीटीवी कैमरा बना सकते हैं। इस पोस्ट किसी भी फोटो की Details कैसे निकाले को भी पढ़े।
दोस्तों आज के समय में लगभग सभी के पास पुराने Mobile Phone पड़े हुए हैं। अगर हम इन मोबाइलों को बाजार में बेचने जाएंगे तो हमें सही कीमत नहीं मिलेगी। But ऐसे में हम इन पुराने फोन का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे इन पुराने Mobile को CCTV Camera बनाकर।
यदि हम अपने घर के लिए या office के लिये CCTV Camera बाज़ार से लगवाने जायेंगे तो थोडा महंगा पड़ेगा। But यही सीसीटीवी कैमरा अपने पुराने फ़ोन का यूज़ करके बनाये तो यह काफी सस्ता पड़ेगा।
Mobile को CCTV Camera कैसे बनाते हैं?
But यदि आप भी अपने किसी पुराने मोबाइल से घर के लिए वायरलेस सीसीटीवी कैमरा बनाना चाहते है, तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर है। हम इसे बिलकुल आसानी से बनाना बताएँगे।
फ़ोन से मोबाइल कैमरा बनाना बहुत ही आसान है। इस के लिये आप के पास एक apps होना चाहिए। इस एप को कैसे download install करें आगे हम आप को बताने जा रहे है। मोबाइल से वाईफाई सीसीटीवी कैमरा बनाने के लिए आप को क्या क्या चाहिये। जो इस तरह है।
Also Read: आधार कार्ड डाउनलोड नाम से कैसे करें? Online 2023 पूरी जानकारी
मोबाइल से सीसीटीवी कैमरा बनाने के लिये क्या क्या Requirement हैं
1. | आप के पास कोई भी कैमरा वाला Android smartphone होना चाहिये |
2. | Desktop या लैपटॉप |
3. | internet connection होना चाहिए |
So यदि आप को कंप्यूटर या लैपटॉप से नहीं देखना चाहते है। तो आप इसके लिए किसी दुसरे एंड्राइड मोबाइल का भी उपयोग कर सकते हैं।
Also Read: Country Specific Redirect URL Kaise Disable Kare
Mobile को CCTV Camera कैसे बनाये
इस के लिए हम आप को IP Webcam app को सुझाव देंगे। Because यह सबसे पोपुलर है। और यूज़ करने मे बहुत आसान है।
- सबसे पहले अपने पुराने एंड्राइड मोबाइल मे आई पी वेबकैम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर के इनस्टॉल कर लें। इस के लिये आप नीचे बटन पर क्लिक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब इस के बाद इस एप को पुराने मोबाइल मे ओपन कर लें।
- ऐप को ओपन करने के बाद आपको सबसे नीचे Start Server का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। यह आपसे कुछ अनुमति (permission) देने के लिए कहेगा। आप इसकी allow कर दें।
- इस के बाद मोबाइल का कैमरा ओपन हो जायेगा।
- जब मोबाइल का कैमरा ओपन हो जायेगा, तो आप को स्क्रीन मे नीचे की तरफ एक आई पी एड्रेस (IP Address) दिखाई देगा। इस आई पी एड्रेस को नोट कर लें।
- अब आप अपने मोबाइल के ब्राउज़र या फिर लैपटॉप के ब्राउज़र मे लिंक एड्रेस बार मे इस ip को टाइप कर के इंटर कर दें।
- अब आपके सामने IP Webcam वेबसाइट खुल जाएगी। अब आपको यहां दो विकल्प मिलेंगे।
1. | Video Rendering |
2. | Audio Player |
- Video Rendering: यदि आप विडियो को देखना चाहते है। तो Video Rendering के सामने जो बहुत सारे आप्शन दिखाई दे रहे है। उसमे से Browser पर क्लिक कर दें।
- Audio Player: यदि आप video के साथ साथ ऑडियो भी सुनना चाहते है। तो Audio Player के सामने वाले आप्शन मे Flash के option पर click कर दें।
रिकॉर्डिंग कैसे करें
यहाँ तक तो आप ने अपने पुराने मोबाइल फोन को cctv कैमरा मे बदल दिया है। और इसे अपने लैपटॉप या फिर मोबाइल के साथ कनेक्ट भी कर लिया है। तो अब आप इस की विडियो को recording करना चाहते है। तो नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें। jio phone me call recording कैसे करें पोस्ट को भी पढ़े।
Also Read: e-RUPI क्या है? PM Modi की इस योजना के बारे में जानिये सब कुछ
मोबाइल CCTV Camera से Video Recording को save कैसे करे
अगर आप मोबाइल सीसीटीवी कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड या सेव करना चाहते हैं। तो आपके मोबाइल या कंप्यूटर में IP Webcam की वेबसाइट में लाइव वीडियो की स्क्रीन के नीचे दो तरह के विकल्प मिलेंगे। जो इस प्रकार हैं।
- Record circular
- Record Manual
Mobile CCTV Camera से Video Recording करने के लिए आपको दूसरे नंबर के विकल्प Record Manual को चुनना होगा। So इसे सेलेक्ट करने के बाद आपका लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगा। जिसे आप बाद में कभी भी देख सकते हैं।
Also Read: TV Trp Means क्या होता है ? जानिए Trp Full Form की पूरी जानकारी
जिओ फोन को सीसीटीवी कैमरा कैसे बनाएं
दोस्तों आपने ऊपर दिया गया तरीका पढ़ा होगा कि एंड्रॉइड मोबाइल में कैमरा कैसे इस्तेमाल करें। और इसके साथ ही इस फोन में आईपी वेबकैम कैमरा ऐप भी इंस्टॉल होना चाहिए।
But यहाँ पर jio के फोन के साथ समस्या यह होती है, की यह कीपैड मोबाइल के रूप मे आता है। तथा इस मे हम एप को इनस्टॉल भी नहीं कर सकते हैं।
Because जिओ फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड नहीं होता है। और इस लिए हम इस मे किसी भी तरह का Android App install नहीं कर सकते है। और मोबाइल को वाईफाई सीसीटीवी कैमरा बनाने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन की जरुरत होती है। तो कुल मिलकर हम jio phone को cctv camera नहीं बना सकते हैं।
Also Read: Blog Ke Liye Custom Domain Name Kya Hai Aur Kyu Jaruri Hai?
Old Mobile को CCTV बनाने के क्या क्या फायदे हैं
पुराने मोबाइल को सीसीटीवी कैमरा बनाने के निम्नलिखित फायदे हैं।
1. | आप पुराने मोबाइल का फ्री मे अच्छा यूज़ कर सकते हैं। |
2. | घर पर cctv लगवाने के लिये पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। |
3. | इसे घर पर छोटी जगह के लिए यूज़ करना आसान और सस्ता होता हैं। |
4. | इस के जरिये आप recording भी कर सकते हैं। |
तो दोस्तों हमने उपर आप को बहुत आसानी से घर पर किसी भी पुराने बेकार पढ़े स्मार्टफोन का उपयोग कर के cctv कैमरा कैसे बनाया जाता है, के बारे बताया है। उपर दिए गए तरीके को फॉलो कर के आप भी अपने पुराने मोबाइल का अच्छा उपयोग कर सकते है। Because सीसीटीवी कैमरा आज के समय मे सुरक्षा की नजर से बहुत जरुरी हो गया है।
दोस्तों अगर आप को यह पोस्ट पसंद आई हो तो कृपया इसे शेयर जरुर करे और यदि कोई सुझाव है तो हमें कमेंट बॉक्स मे जरुर बताएं।
Also Read:
क्या बिना इंटरनेट के भी कोई जरिया है मोबाईल को सी सी टी वी बनाने का…