ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें, दोस्तों कभी-कभी आप जरूर सोचते है की हमारे ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा कितना बजट दिया जाता होगा और क्या वह बजट हमारे गाँव में कार्य के रूप में खर्च किया जाता है या फिर नहीं। अगर खर्च किया भी जाता है तो कितना खर्च किया जाता है और कितना बचा लिया जाता है। बहुत से ऐसे सवाल आपके मन में जरूर आता होगा, ऐसे ही सवालो का जवाब मैं अपने इस पोस्ट में बताने जा रहा हूँ। ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करे मोबाइल से 2021 आसान तरीका पढ़े।
पहले क्या होता था कि जब ऑनलाइन यह सभी जानकारी जनता तक नहीं बताई जाती थी तब बहुत ज्यादा नेताओ द्वारा पैसा रख लिया जाता था। और कुछ काम दिखाकर जनता से यह बहुत ही आसानी से बोला दिया जाता था की सरकार की तरफ से बजट ही नहीं आया है और जनता समझती थी की शायद यह सही बोल रहे है, और यह सभी बाते बताकर जनता को मुर्ख बना दिया जाता था। जिसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया की जो हम पंचायत स्तर पर बजट पास कर रहे है, उसका ऑनलाइन विबरण दिखाया जाय की सरकार द्वारा इस पंचायत में इतना पैसा दिया गया है।
जिससे लोगो को पता चले की हमारे पंचायत में इतना बजट आया है, जिससे पंचायत स्तर के नेता अब जनता से झूठ नहीं बोल सकते है की सरकार के तरफ से बजट नहीं आया है। सरकार ने यह फैसला इस लिए लिया की जो जनता नेता चुन रही है क्या वे उनके हित में काम कर रही है या फी नहीं और सता जाने के डर से वे काम करा रहे है, और वे जनता से झूठ भी नहीं बोल सकते है। नहीं तो जनता उनको अगली बार हरा भी सकती है।
परन्तु अभी भी इस जानकारी को बहुत ही कम लोग जानते है। तो दोस्तों इस जानकारी को अपने दोस्तों में अधिक से आधिक शेयर करे ताकि उनको भी इसके बारे में पता चले और वो भी अपने पंचायत में होने वाले इस बिमारी को लोगो तक पंहुचा पाए नहीं तो नेता हमें ऐसे ही लुटते रहेंगे। और हमें कमजोर समझते रहेंगे। तो चलिए दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेगे की किस पंचायत में कितना पैसा आया है और नेता कितना पंचायत के विकास के लिए खर्च कर रहे है और कितना लुट रहे है।
ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन कैसे देखे
आइए दोस्तों आगे हम जानते हैं कि ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें? तो दोस्तों खर्चे की डिटेल जानने के लिए आपको हमारी बताई गई पोस्ट को ध्यान से पढ़ना होगा ताकि आपको परेशानी ना हो। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप-
- हम eGramSwaraj और Narega दोनों में ग्राम पंचायत के खर्च का विवरण देख सकते हैं। ये दोनों आधिकारिक वेबसाइट हैं जिनमें खर्च का ब्योरा उपलब्ध है। जिसमे हम पंचायत का खर्चा देख सकते है।
- सबसे पहले आपको क्या करना है? अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र को चालू करना है और उसमे आपको सर्च करना है, eGramSwaraj या आप सीधे वेबसाइट से भी चालू कर सकते है।
- वेबसाइट खुलने के बाद आपको ग्राम पंचायत के खर्च का विवरण देखने के लिए नागरिक खंड (CITIZEN SECTION) में स्वीकृत कार्य योजना रिपोर्ट (Approved Action Plan Report) में जाना होगा।
- इसके बाद आपको Plan Year को Select करना है, मतलब आपको जिस वर्ष का विवरण देखना है उस वर्ष को सेलेक्ट करना है। उदाहरण के लिए, आप उस वर्ष का चयन करें जिसका आप खर्चों का विवरण देखना चाहते हैं और GET REPORT विकल्प पर जाएं।
- अब सभी राज्यों की लिस्ट आएगी। उसमे अपने राज्य पर Click कर देना हैं।
- उसके बाद आपको अपने जिला, ब्लॉक को चुनना होगा।
- जिला तथा ब्लॉक चुन लेने के बाद आपके ब्लॉक में जितने भी पंचायत आते है, उनका नाम दिखाई देने लगेगा। उसमे आपको अपने पंचायत को चुनकर उस पर Click कर देना है।
- इसके बाद आपकी ग्राम पंचायत का पूरा विश्लेषण खुलेगा, यहां सरकार ने किस काम के लिए कितना पैसा खर्च किया है, इसकी पूरी जानकारी देख आप सकते हैं।
- अगर आप पंचायत में किसी खास गावं के वार्ड By वार्ड के कामो के खर्चे का विवरण देखना चाहते है तो आप देख सकते है।
- तो दोस्तों ये तो हमने बताया Google के जरिए। अब बात करते है की क्या हम किसी App की सहायता से इसका विवरण निकाल सकते है, तो चलिए जानते है की App की मदद से खर्चे का विवरण कैसे निकाले।
Also Read: प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन कैसे करें? Step By Step
App से ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण कैसे निकाले
चलिए दोस्तों हम पता करते है की App से पंचायत के खर्चे का विवरण कैसे निकाले? तो इसके लिए आपको मेरे पोस्ट में बताये गए Step को ध्यानपूर्वक पढ़ना और समझाना होगा। तो चलिए दोस्तों जानते है की App से पंचायत के खर्चे का विवरण कैसे निकाले?
- तो आपको सबसे पहले Play Store में जाकर e-Gram swaraj App को Download करना होगा।
- तो आपको सबसे पहले Play Store में जाकर e-Gram swaraj App को Download करना होगा।
- इसके बाद आप इस App को Install कर लें।
- Install कर लेने के बाद आप इस App को चालू करिए।
- App चालू करने के बाद आपको स्थानीय निकाय का चयन (Select Local Body) करना है।
- स्थानीय निकाय का चयन (Select Local Body) करने के बाद आपको अपना राज्य चुनना (State Select) है।
- इसके बाद आपको अपना जिला (disteict) चुन लेना है।
- अब आपको अपने ब्लॉक को Select कर लेना है।
- ब्लॉक चुन लेने के बाद आपको ग्राम पंचायत चुन लेना है।
- उसके बाद आपको ये सभी औप्सन Choose कर लेने के बाद Submit बटन पर Click कर देना है।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- इसमे आपको वित्तीय वर्ष (Financial Year) मतलब आप जिस साल या वर्ष का खर्चे का विवरण निकालना चाहते है, तो आप उस Year को Select कर खर्चे का विवरण निकाल सकते है।
- इसमे आप भाषा भी Change कर सकते है।
Also Read: सभी राज्यों की राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखें Online Ration Card List 2021 अपना नाम खोजें
e-Gram swaraj App Additional Information
Name | eGramSwaraj |
Size | 6.7M |
Installs | 1,000,000+ |
Requires Android | 4.1 and up |
Content rating | Everyone |
Developer | moprasset@gmail.com |
ग्राम पंचायत में बजट की व्यवस्था कहा से होती है
बजट क्या है? (What is budget?)
बजट एक वित्तीय योजना है जिसमें पिछले वर्ष की आय और मूल्य की वास्तविक परिस्थिति, वर्तमान वर्ष में आय और मूल्य का संशोधित अनुमान और आने वाले वर्ष का आर्थिक-सामाजिक कार्यक्रम और आय-मूल्य बढ़ाने के प्रस्तावों का विवरण। इस प्रकार, बजट वह हथियार है जिससे सरकार या संस्थानों के काम को नियंत्रित किया जा सकता है।
पंचायत के लिए बजट क्यों आवश्यक है
प्रत्येक पंचायत को प्रभावी ढंग से कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता होती है। पंचायत को उन अनिवार्य संसाधनों को एक प्रक्रिया के माध्यम से एकत्र करने की इजाजत मिलती है और वह प्रक्रिया बजट है। इस प्रकार पंचायत के लिए यह आवश्यक है कि वह संसाधन जुटाने और अपने मूल्य को पूरा करने के लिए एक बजट तैयार करे।
Also Read: बीपीएल सूची 2022 में नाम कैसे देखें New BPL List Download Check Name
बजट से पंचायत को क्या लाभ है
बजट से पंचायत को निम्नलिखित लाभ है-
- पंचायतों के लिए आर्थिक नीतियों का स्वीकृति करना आसान होता है।
- उनकी आर्थिक परिस्थिति का सरलता से पता चल जाता है।
- पंचायत में संभावित आर्थिक विकास का अंदाजा भी बजट से आप लगा सकते है।
- यह आय और मूल्य को कम करने और बढ़ाने में मदद करता है।
- इससे पंचायतों के लिए अपना राज्य की आय जुटाना सरल हो जाता है।
- इससे पंचायत को अपना काम करने में मदद मिलती है।
- पंचायत में क्रियान्वित योजनाओं एवं प्रोग्रामो की वृद्धि की जानकारी ली जाती है।
तो दोस्तों आपने जाना की बजट से पंचायत को क्या लाभ है?
Also Read: प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायत कैसे करे 2021 का सबसे अच्छा तरीका
ग्राम प्रधान की शिकायत कैसे करे
अगर आप किसी वजह से ग्राम प्रधान की शिकायत करना चाहते है तो सबसे पहले आपको उस बारे में अच्छे से जानकारी इकठ्ठा कर लेना चाहिए। ताकि आपकी शिकायत पर कार्यवायी हो सके, मान लीजिये आप ग्राम प्रधान के किसी घोटाले या फिर किसी और चीज के बारे में शिकायत कर रहे है तो आपको अच्छे से जांच पड़ताल कर लेना चाहिए। तो चलिए जानते है की ग्राम प्रधान की शिकायत कैसे करे? Step By Step
- सबसे पहले आप https://rtionline.gov.in (आरटीआई) की Website पर जाकर ग्राम प्रधान की शिकायत कर सकते है।
- ग्राम प्रधान की शिकायत आप कलेक्टर से भी कर सकते है
- इसके बाद आप हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकते है, जिसका टोल फ्री नम्बर है 1076 इस पर आप कॉल कर अपना शिकायत कर सकते है।
तो फ्रेंड्स आपने इस लेख में जाना की ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन कैसे देखे? अपने आप से पंचायत के खर्चे का विवरण कैसे निकाले?, पंचायत में बजट की व्यवस्था कहा से होती है? ग्राम प्रधान की शिकायत कैसे करे? अगर यह सभी जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों में शेयर जरुर करे ताकि वे भी इसके बारे में जान सके।
Also Read: