मृत्‍यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन How to Apply for Death Certificate Online

Home » Sarkari Yojana » मृत्‍यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन How to Apply for Death Certificate Online

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि अब भारत में मृत्‍यु प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी मृत्यु के बाद, सरकारी कार्य के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती है। Death certificate एक कानूनी दस्तावेज है, और यह बहुत ही महत्वपूर्ण भी हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र का उपयोग कई कार्यों में किया जा सकता है। जैसे मृतक के नाम पर धन, बिजली कनेक्शन में नाम परिवर्तन आदि। प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन कैसे करें? Step By Step को भी पढ़े।

इच्छुक उम्मीदवार जिनके परिवार के सदस्य, माता-पिता, पति या पत्नी या किसी अन्य सदस्य की मृत्यु हो गई है, वे आधिकारिक वेबसाइट – crsorgi.gov.in पर जाकर मृतक की मृत्यु की तारीख से 21 दिनों के भीतर मृत्‍यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत के प्रत्येक नागरिक की मृत्यु के बाद, यह प्रमाण पत्र मृतक के परिवार द्वारा बनाया जा सकता हैं। मृतक के परिवार को प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा। यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है। आज हम आपको इस पोस्ट मे मृत्‍यु प्रमाण पत्र apply करने से संबंधित सभी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

जैसे की मृत्यु प्रमाण पत्र क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, योग्यताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों अगर आप मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे अनुरोध है कि हमारे इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें। इसे प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायत कैसे करे 2023 का सबसे अच्छा तरीका भी पढ़े।

मृत्‍यु प्रमाण पत्र Online Apply 2023 – 24

मृत्यु प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है। चिकित्सा संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए व्यक्ति की मृत्यु का वास्तविक प्रमाण पत्र है। मृत्यु प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज है। जो की मृतक के परिजनों को दिया जाता है। इस मे मृतक की मृत्यु का कारण, तिथि आदि की जानकारी दर्ज रहती है। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद सरकारी कार्य में मरने वाले व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक होता है। यह प्रमाणपत्र सभी धर्मों के नागरिकों के लिए अनिवार्य है। मृत्यु प्रमाण पत्र एक कानूनी और वैध दस्तावेज है। इस सर्टिफिकेट से मृतक की संपत्ति नॉमिनी को सौंपी जा सकती है।

इसके अलावा, बीमा दावों के लिए यह प्रमाणपत्र अनिवार्य है। मृत्यु प्रमाण पत्र मृत्यु के 21 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जाना चाहिए। यदि मृतक के परिवार को 21 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं करते है, और 21 दिन के पश्चात आवेदन करते है, तो जुर्माना भरना होगा। आज की आधुनिक दुनिया में आवेदन करने वाले घर बैठे मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर मृत्यु की तारीख के 21 दिन बाद मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। मृत्यु पंजीकरण करने के लिए मृतक के परिवार को भी एक निश्चित शुल्क देना होगा। ये शुल्क अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

Also Read: PM Kisan Yojana List Kaise Dekhe सूची मे अपना नाम कैसे देखें Update 2023

Key Highlights Of Online Death Certificate

यहां हम आपको डेथ सर्टिफिकेट 2022 से जुड़ी कुछ खास जानकारी देंगे। यह जानकारी हम आपको नीचे टेबल के जरिए देंगे। यह तालिका इस प्रकार है।

सुविधा का नामऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन
योजनाभारत सरकार
लाभ लेने वालेभारत मे रहने वाले नागरिक
योजना का उद्देश्यमृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन
Official Websitecrsorgi.gov.in
Year2022

मृत्‍यु प्रमाण पत्र आवेदन करने का तरीका

Also Read: PM Kisan samman nidhi yojana Apply kaise kare आवेदन 2023

मृतक के परिवार को Death Certificate के लिए आवेदन करना होगा। आप चाहें तो यह आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं, या प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यदि आप ऑफलाइन आवेदन करते हैं, तो आपको सरकारी कार्यालय जाना होगा। But यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको किसी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मृत्‍यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा। यह स्टेप हम आप को दो चरणों मे बताएँगे।

1. Death Certificate Online Apply करने का पहला चरण

पहले चरण में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर registration करना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मृत्‍यु प्रमाण पत्र
Death Certificate Online Apply
  • होमपेज पर आपको ऊपर के हिस्से में मेन्यू How to Apply का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। How to Apply पर क्लिक करने के बाद कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड हो जायेगा। इसे सही से भर कर अपने पास रखना है। बाद मे इसे सत्यापन के लिए अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद How to Apply आप्शन के ठीक नीचे USER LOGIN का आप्शन दिखाई दे रहा होगा।
  • आपको यहाँ पर sign up लिखा हुआ दिखाई देगा, आपको इस के नीचे General Public Signup लिंक पर क्लिक करना है। नीचे इमेज मे देख सकते हैं।
मृत्‍यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन
How to Apply for Death Certificate Online
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने Signup करने का फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जरुरी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे की
    • username
    • Email id
    • Mobile number
    • Date of Occurrence Of Event (मृत्यु होने की तिथि)
    • Place of Occurrence Of Death(मृत्यु होने का स्थान)
    • State/UT
    • District
    • Sub District/Taluk
    • Village/Town
    • Registration Unit
  • उसके बाद आपको सामने दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा, और ‘Register‘ बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई है, और लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपको ईमेल पर भेज दिया जाएगा।

2. मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने का दूसरा चरण

उपर का स्टेप फॉलो करने के बाद आप को यूजरनेम और पासवर्ड मिल जायेगा। इस की मदद से आप लॉग इन कर लें।

  • जब आप लॉग इन करेंगे तो इसके बाद दुबारा से आपके सामने crsorgi.gov.in वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब यहाँ पर आप को उपर की तरफ डेथ का आप्शन दिखाई दे रहा होगा। आप को इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • Death के ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात Add Registration का option दिखेगा। इस आप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद मृत्यु पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • Death registration form मे आप को मृतक की सूचना दर्ज करना होगा जैसे
    • मृत्यु की तिथि
    • लिंग
    • उम्र
    • पहला, मध्य और अंतिम नाम
    • ईमेल आईडी
    • आधार नंबर
    • मृत्यु का स्थान (अस्पताल/संस्थान का नाम व पता )
    • पति/पत्नी की सूचना
    • पिता की सूचना
    • सूचना दाता
  • आदि उपर दी गई सारी जानकारी सही सही दर्ज कर दें।
  • अब आप को नीचे डिक्लेरेशन पर टिक करना है और फिर save के बटन पर क्लिक कर दें।
  • सेव पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जायेगा। इस पेज मे नीचे दी गई details को सही सही भरना है। जैसे
  • मृतक के निवास के टाउन/गांव
  • मृतक सूचना
  • और अन्य जानकारी आदि आदि
  • इतना करने के बाद आप को मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म (7) और कुछ जरुरी दस्तावेज को उपलोड करना हैं।
  • इस के बाद आप को सबमिट पर क्लिक कर देना है और फिर अगले पेज पर आप को Acknowledgement No और Reg. No मिल जायेगा इसे आप को सेव कर के रख लेना हैं।

इस तरह से उपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप डेथ सर्टिफिकेट/मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन कर सकते है। इतना सब सफलतापूर्वक करने के बाद डेथ सर्टिफिकेट को कुछ दिनों के पश्चात download किया जा सकता हैं।

Also Read: आधार कार्ड में शादी के बाद नाम कैसे बदलें अपडेट करें? Step By Step Method

3. मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने का तरीका

  • यदि आप मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते है, तो इस के लिए आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाएं।
  • crsorgi.gov.in साईट ओपन होने के बाद आपको उपर menu मे Forms का आप्शन दिखाई देगा। आप को इस Forms के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप Forms के विकल्प पर क्लिक करते हैं, तो आपके सामने दो विकल्प दिखाई देते हैं।
    1. CRS
    2. MCCD
  • इन दो विकल्पों में से आपको सीआरएस (CRS) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पीडीएफ ओपन हो जाएगी। आपको इस पीडीएफ से फॉर्म 6 (मृत्यु प्रमाणपत्र) डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए सबसे ऊपर सेव बटन पर क्लिक करके इसे सेव करें। फिर प्रिंट आइकन पर क्लिक करके इस फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

मृत्‍यु प्रमाणपत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका

आवेदक जो मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे बताई गई स्टेप का पालन करके मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • पहले अपने जिला कार्यालय मे जाएं।
  • आप को यहाँ से मृत्यु पंजीकरण फॉर्म लेना होगा।
  • इस फॉर्म में आपके द्वारा मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कर देनी हैं।
  • फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करने होंगे।
  • अब इसके बाद फॉर्म को जिला कार्यालय में जमा कर देना हैं।
  • इतना करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा।

तो आप उपर दिए गए स्टेप को फॉलो करके मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपके पास यह रेफरेंस नंबर होना चाहिए। आप इस रेफरेंस नंबर के साथ पंजीकरण की स्थिति को कभी भी ट्रैक कर सकते हैं।

Also Read: आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करें और कैसे निकाले Update 2023

Death Certificate ऑनलाइन आवेदन का उद्देश्य

मृत्‍यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक मृत नागरिक का घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना है। यह आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर पर किया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। इससे समय और धन की बचत होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्यों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नॉमिनी को संपत्ति देना, बीमा क्लेम करना, बैंक से सम्बंधित कार्य और पेंशन सम्बंधित कार्य आदि आदि। इन सभी समस्याओं से मुक्ति मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर प्राप्त की जा सकती है। ऐसा इसलिए है, because यह प्रमाणपत्र इन सभी के लिए एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जाता है।

Also Read: कार के लिए एनओसी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें Check Status

मृत्‍यु प्रमाण पत्र के लाभ और विशेषताएं

  • मृत्यु प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है।
  • Death Certificate मृतक के परिजनों को जारी किया जाता है।
  • प्रमाण पत्र में मृत्यु के कारण, तिथि आदि की जानकारी उपलब्ध दर्ज रहती है।
  • सभी धर्मों के नागरिकों को यह प्रमाणपत्र बनवाना आवश्यक है।
  • इस प्रमाण पत्र की मदद से मृत व्यक्ति की संपत्ति को नामांकित व्यक्ति को सौंप सकता है। बीमा का दावा और सरकारी योजनाओं आदि के लिए किया जा सकता है।
  • यदि मृतक का परिवार 21 दिनों के भीतर मृत्यु पंजीकरण दर्ज नहीं करता है, बाद मे पंजीकरण के लिए जुर्माना भरना होगा।

मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की योग्यता और जरुरी दस्तावेज

  • आवेदन करने वाला मृतक का रिश्तेदार होना जरुरी हैं।
  • मृतक व्यक्ति का खुद का का राशन कार्ड
  • पहचान पत्र जैसे की आधार कार्ड
  • शपथ पत्र यानि की हलफ़नामा
  • मृतक व्यक्ति का एक पासपोर्ट साइज फोटो

Also Read: आधार कार्ड डाउनलोड नाम से कैसे करें? Online 2023 पूरी जानकारी

मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सभी राज्यों की ऑफिसियल वेबसाइट

1.आंध्र प्रदेशClick Here
2.अरुणाचल प्रदेशClick Here
3.आसामClick Here
4. बिहारClick Here
5. छत्तीसगढ़Click Here
6.गोवाClick Here
7.गुजरातClick Here
8.हरियाणाClick Here
9.हिमाचल प्रदेशClick Here
10.झारखंडClick Here
11.कर्नाटकाClick Here
12.केरलाClick Here
13.मध्य प्रदेशClick Here
14.महाराष्ट्रClick Here
15.मणिपुरClick Here
16.मेघालयClick Here
17.मिजोरमClick Here
18.नागालैंडClick Here
19.ओड़िशाClick Here
20.पंजाबClick Here
21.राजस्थानClick Here
22.सिक्किमClick Here
23.तमिलनाडुClick Here
24.उत्तर प्रदेशClick Here
25.वेस्ट बंगालClick Here
26.पुडुचेरीClick Here
27.लक्षदीपClick Here
28.लद्दाखClick Here
29.जम्मू एंड कश्मीरClick Here
30.दिल्लीClick Here
31.दादर एंड नगर हवेली दमन एंड दिउClick Here
32.चंडीगढ़Click Here
33.अंडमान निकोबारClick Here

Conclusion

इस पोस्ट में हम आपको मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन 2022 के लिए आवेदन करने से संबंधित जानकारी को सरल तरीका से दिया हैं। अगर आपको इस जानकारी के अलावा और कोई जानकारी चाहिए तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में मैसेज कर सकते हैं। आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य मिलेगा। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी आपकी मदद करेगी।

Also Read:

About Jiten Kumar

आप सभी का टीच गाइड हिन्दी साईट पर स्वागत है। आप को इस साईट पर इन्टरनेट और डिजिटल वर्ल्ड से सम्बंधित सभी जानकारियाँ हिन्दी मे मिलेगी। यहाँ पर मोबाइल सरकारी योजना एंटरटेनमेंट आदि की जानकारी भी मिलेगी। आप हम से कांटेक्ट अस पेज के द्वारा हमसे संपर्क कर सकते हैं। - Jiten Kumar

Leave a Comment