Bhulekh Uttar Pradesh यूपी (उप ) भूलेख ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल जमाबंदी पता करें। नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट में हम बात करेंगे up khatauni यानी bhulekh up के बारे में। और हम आपको उत्तर प्रदेश भूलेख से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश भूलेख एक ऐसा पोर्टल है। जिसे उत्तर प्रदेश राजस्व बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश भूमि अभिलेखों (bhulekh up nic) को डिजिटाइज़ करने और इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को bhumi jankari up उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया था। Bhu Naksha UP 2021: यूपी लैंड मैप ऑनलाइन कैसे चेक download करें को पढ़े।
भुलेख को हर राज्य मे अलग अलग तरह से बोला जाता है जैसे की खाता, भूमि अभिलेख, खेत के कागजात,खेत का नक्शा, जमाबंदी,खेत की नक़ल, जमीन का ब्यौरा, खसरा खतौनी आदि आदि।
सरकार ने स्टेट एनआईसी को इस डिजिटलीकरण की प्रक्रिया मे शामिल किया है। ताकि लैंड मालिक की भूमि सहित सारी डिटेल (रिकॉर्ड्स ऑफ राइट्स) को सभी विवरण सहित कंप्यूटरीकृत किया जा सके। ताकि आपको UP Bhulekh Portal की मदद से अपनी भुलेख की सारी जानकारी एक जगह ही मिल जाए।
जब कभी उत्तर प्रदेश मे भूमि का सत्यापन करना हो तो हमें तहसीलदार या पटवारी के पास जाना पड़ता है। इस के लिए समय और पैसा दोनों ही खर्च हो जाता है। इसी लिए उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल को पटवारी या तहसीलदार के पास जाने की परेशानी से बचने में मदद करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। ताकि सभी जानकारी एक हो पोर्टल पर मिल जाए।
Bhulekh Uttar Pradesh पोर्टल में कौन से भूमि का रिकॉर्ड उपलब्ध हैं?
इस पोर्टल के डेटाबेस में भूमि के स्वामित्व के विवरण के साथ, खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि का विवरण सूचीबद्ध तरीके से उपलब्ध रहता हैं। जैसे की:
- जमीन मालिक का नाम
- मालिकों की संख्या
- भूमि का आकार प्रकार
- खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
- संपत्ति के बदले में किए गए लेनदेन का इतिहास, जिसमें रेहन, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
So इस पोर्टल मे राज्य किसी भी नागरिक के जमीन के एक टुकड़े के भूमि विवरण की जांच भी की जा सकती हैं। इस पोर्टल (website) की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने भूमि रिकॉर्ड से संबंधित सभी कार्यों को डिजिटल (digitized) कर दिया है। जैसे कि खतौनी प्रणाली और जमाबंदी, जो कुछ साल पहले कागज पर मैन्युअल रूप से किया जाता था।
Also Read: ऑनलाइन प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन कैसे करें? Step By Step
भूलेख यूपी वेबसाइट पर ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल जमाबंदी कैसे देखें
- इस के लिए आपको सबसे पहले यूपी भूलेख की official वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
- जब यह वेबसाइट ओपन हो जाएगी। तब आप को इस साईट मे बहुत सारे आप्शन (Option) दिखाई देंगे।
- अब यदि आपको खसरा खतौनी के बारे मे जानना चाहते है। तो आप वेबसाइट मे खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें के आप्शन पर click कर दें। आप नीचे इमेज मे भी देख सकते हैं।
- So जैसे ही “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” option पर क्लिक करेंगे। तो आप के सामने एक न्यू पेज कैप्चा कोड दिखाई देगा। आपको यहाँ पर सही तरीके से इस कोड को दर्ज करना होगा। इस के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
- अब नेस्ट स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज मे आपको अपना जनपद ( जिला ), तहसील, ग्राम (village) को सेलेक्ट (चुनाव) करना होगा। नीचे इमेज मे देख सकते हैं। यदि आप को अपना गाँव लिस्ट मे नहीं दिख रहा है। तो आप अपने गाँव के नाम का पहला अक्षर चुने।
- अब अगले पेज पर आप को अपनी जमीन की पूरी इनफार्मेशन देना होगा। यहाँ पर खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें, खाता संख्या द्वारा खोजें, खातेदार के नाम द्वारा खोजें, नामांतरण दिनांक से खोजें की मदद से जमीन की जानकारी ले सकते हैं।
- So यदि आप को खाता संख्या से जमीन की जानकारी लेना चाहते है तो खाता संख्या द्वारा खोजें वाले टैब मे खाता सख्या दर्ज कर के search (खोजें) पर क्लिक कर के सर्च करें।
- फिर जो रिजल्ट आप को मिलेगा। उसको सेलेक्ट कर के ग्रीन बटन ( उद्धरण देखें ) पर क्लिक कर दें।
- So अब आप को भूमि की पूरी पूरी जानकारी मिल जाएगी। जैसे की नीचे इमेज मे दिया गया हैं।
उपर दिए गए स्टेप को फॉलो कर के आप राजस्व, गांव और भूखंड के कोड के द्वारा भूमि रिकॉर्ड को भी Bhulekh Uttar Pradesh की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Bhulekh Uttar Pradesh पर उपलब्ध सूचना का उपयोग कैसे करें
जैसा कि bhulekh up एक पोर्टल (वेबसाइट) है। जो भूमि के मालिक के बारे में विवरण प्रदान करता है। ये रिकॉर्ड भूमि की बिक्री या खरीद के दौरान भूस्वामी के विवरण को सत्यापित करते समय बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस के अलावा इस जानकारी का उपयोग संपत्ति धोखाधड़ी से बचने के लिए कर सकते है।
Because पोर्टल (वेबसाइट) संपत्ति के सही मालिक, सटीक क्षेत्र, जमीन का प्रकार, किसी भी अतिक्रमण, जिसमें ऋण, पट्टे, रेहन का आदेश, आदि की जानकारी मिल जाती है। portal का उपयोग नाम या भूमि प्रकार के परिवर्तनों की ऑफिसियल स्टेटस की जांच करने के लिये भी किया जा सकता है। और यह जांचने के लिए कि जमीन की बिक्री के पंजीकरण के बाद दाखिल खारिज नए मालिक के नाम हो गया है, या नहीं।
So दाखिल खारिज के मामले मे जमीन खरीदने वाला व्यक्ति इस साईट की मदद से अवैध बिक्री पता के बारे मे कर सकता है। जैसे की तालाब, पंचायत भूमि, चरागाह या सरकारी भूमि शामिल तो नहीं है। जो की गैर-हस्तांतरणीय भूमि मानी जाती है जिसे ख़रीदा और बेचा नहीं जा सकता हैं।
Also Read: SBI Debit Card Online Transactions के लिए Activate कैसे करे
क्या हम Bhulekh online record को ऑफिसियल मतलब के लिये उपयोग कर सकते हैं
नहीं, ऑनलाइन विवरण सिर्फ और सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों के लिये हैं।आपको इस साईट से जो भी जानकारी मिलेगी उस का ऑफिसियल यूज़ के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता हैं।
So आधिकारिक उद्देश्यों के लिये आपको कुछ मामूली शुल्क के साथ अपने तहसील कार्यालय मे आवेदन करना होगा। आप को वहाँ से physical copy मिलेगी आप उसका यूज़ ऑफिसियल उद्देश्य के लिये यूज़ कर सकते हैं। यह कानून मान्य भी होती है।
Bhulekh Uttar Pradesh पोर्टल का यूज़ नाम या लैंड टाइप के परिवर्तन को चेक कर सकते हैं। इस के अलावा यह देखने के लिये कि सेल डीड रजिस्ट्रेशन जमीन का दाखिल खारिज नए ओनर के नाम पर किया गया है, या नहीं।
So इस के अलावा आप इस पोर्टल के द्वारा यह भी देख सकते है। की यदि आप कोई जमीन खरीदने जा रहे है, तो वो वैध या फिर अवैध। ताकि यह सुनिश्चित हो जाए की जो जमीन हम खरीद रहे है वो कही गैर-हस्तांतरणीय भूमि (non-transferable land) तो नहीं है जैसे की जैसे तालाब, ग्राम सभा (पंचायत) भूमि, चरागाह या पट्टा भूमि आदि।
यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट बॉक्स मे जरुर बताएं।
Also Read: